मारपीट कर आगजनी का आरोपी गिरफ्तार
परस्पर हो रखे केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मारपीट कर आगजनी का आरोपी गिरफ्तार।लूणी पुलिस ने मारपीट कर आगजनी करने के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाने में परस्पर केस दर्ज हो रखे हैं। जिस आरोपी को पकड़ा गया उसकी तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
थानाधिकारी डॉ.हनवन्तसिंह ने बताया कि गत 25 अक्टूबर को मोरटूका निवासी रुपाराम ने रिपोर्ट दी थी कि बीस अक्टूबर की रात उसके पड़ोसी शिवराम पुत्र मूलाराम, महेन्द्र पुत्र सुजाराम जाट,खीयाराम पुत्र मेजाराम व अन्य तीन चार आदगी आए और उसके व उसके भाईयों के घर का दरवाजा जोर-जोर से बजाया। घर के अंदर पटाखे फेंके व घर के बाहर बाड़े में आग लगा दी।
वह और उसका भाई छोटाराम व श्रवण बाहर आए तो आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त मोरटुका निवासी शिवराम पुत्र मूलाराम जाट को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

