Doordrishti News Logo

एमजीएच के पीछे से श्रमिक से मोबाइल लूट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमजीएच के पीछे से श्रमिक से मोबाइल लूट।शहर के महात्मा गांधी अस्पताल के पीछे रेलवे स्टेशन रोड पर एक श्रमिक से बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गया। इस बारे में पीडि़त ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी। लुटेरे की पहचान के साथ अब तलाश जारी है।

पिकअप ने ली खान मालिक की जान,अन्य हादसे में घायल वृद्ध चल बसा

पुलिस ने बताया कि मामले में भूरटिया सूरसागर निवासी तरूण पुत्र पुखराज परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह मंगलवार को एमजीएच के पीछे- रेलवे स्टेशन रोड पर निकल रहा था। तब एक बदमाश पास में आया और उसका मोबाइल झपट कर ले गया।