Doordrishti News Logo

पिकअप ने ली खान मालिक की जान,अन्य हादसे में घायल वृद्ध चल बसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पिकअप ने ली खान मालिक की जान,अन्य हादसे में घायल वृद्ध चल बसा। कमिश्ररेट में हुए सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक खान मालिक बताया जाता है। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार सूरसागर स्थित नई रकासनी एसबी आई बैंक रोड पर रहने वाला 52 साल का प्रहलाद सिंह पुत्र पन्नालाल अपनी खान से बाइक पर सवार होकर घर की तरफ से लौट रहा था। तब केरू रोड पर किसी पिकअप के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके भतीजे महिपाल सिंह पुत्र पृथ्वीराज राजपुरोहित ने राजीव गांधी नगर थाने में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

देर रात जोधपुर में शादी अटेण्ड कर लौट रहे दंपती की कार दुर्घटना में मौत

दूसरी तरफ बोरानाडा पुलिस ने बताया कि साडियानाडा की ढाणियां सैनाई लूणी निवासी धनसिंह पुत्र दलपत सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके चाचा 62 वर्षीय चंदनसिंह पुत्र रामसिंह अपनी बाइक लेकर 17 नवंबर को भांडूकलां हाइवे रोड से निकल रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके चाचा को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया,मगर अब उनकी मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंपा।

Related posts:

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026

ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े

October 15, 2026

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस

October 15, 2026