Doordrishti News Logo

सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने किया आकाशवाणी केंद्र का दौरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने किया आकाशवाणी केंद्र का दौरा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव संजय जाजू शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। उन्होंने आकाशवाणी केंद्र जोधपुर का दौरा किया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभागों की कार्यप्रणाली,जनसंपर्क गतिविधियों की प्रगति की जानकारी ली।

जाजू ने विभिन्न प्रसारण गतिविधियों को मजबूत करने पर बल दिया। अधिकारियों ने उन्हें प्रसारण के लिए उपयोग हो रहे नवीन तकनीकी व प्रसारण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जाजू ने तकनीक के प्रभावी उपयोग के साथ-साथ स्थानीय जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक बढ़ाने पर ज़ोर दिया। जाजू ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों आकाशवाणी,पत्र सूचना कार्यालय मीडिया इकाई के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं और सूचनाओं को जन- जन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए चल रही गतिविधियों की समीक्षा की।

जाजू ने कहा कि सूचना संप्रेषण तभी सफल होता है जब सभी विभाग एक टीम की तरह कार्य करते हैं। मंत्रालय की प्रत्येक इकाई की विशेषज्ञता महत्वपूर्ण है और संयुक्त प्रयासों से ही बेहतर परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं,सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों और विकास पहलों की सही एवं प्रभावी जानकारी जनता तक पहुँचाना प्राथमिक जिम्मेदारी है,इसके लिए विभागों को नवीन तरीकों और मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्मों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।

खेत पर काम कर रही महिला के सिर से बोरिया टीका लूटा

जाजू ने अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों तक प्रसारण की पहुँच बढ़ाई जाए और युवा वर्ग को जोड़ने के लिए प्रेरणात्मक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम बनाए जाएँ। डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के साथ समन्वय कर व्यापक दर्शक,श्रोता वर्ग तक पहुँच सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने विभागों द्वारा किए जा रहे नवीन प्रयासों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

दौरे के दौरान आकाशकाणी के उप महानिदेशक राजेन्द्र नाहर,पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आकांक्षा पालावत,कार्यक्रम प्रमुख रामनिवास चोयल,आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी,तकनीकी विशेषज्ञ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts:

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026

विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

September 5, 2026