Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशन रोड पर शराब ठेके के ऊपरी मंजिल में लगी आग

  • शार्ट सर्किट से वायरिंग को नुकसान
  • फॉम डालकर बुझाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन रोड पर शराब ठेके के ऊपरी मंजिल में लगी आग। शहर के रेलवे स्टेशन रोड की एक मिठाई की दुकान के सामने शराब ठेके के ऊपरी मंजिल पर वायरिंग में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। हालांकि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ,मगर वायरिंग आदि जल गए। दमकल की दो गाडिय़ां वहां पहुंची,मगर बगैर पानी से आग को बुझाया गया। आग को बुझाने के लिए फॉम का इस्तेमाल किया गया।

सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने किया आकाशवाणी केंद्र का दौरा

उदमयंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आई मिठाई की दुकान के सामने भगवती वाइंस है। यहां पर देर शाम को आग की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बाद में दमकल की दो गाडिय़ां भी आई। ठेके के ऊपर बनी एक मंजिल तारों के जाल में शार्ट सर्किट होने से संभवत: यह आग लगी थी। एसी की वायरिंग आदि को नुकसान पहुंचा। ठेके के अंदर आग नहीं लगी। दमकल की गाडिय़ों ने फॉम डालकर आग को बुझाया। किसी प्रकार की जनहानि होने जैसी इत्तिला नहीं है।

Related posts: