Doordrishti News Logo

महिला की फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाकर समाज में बदनाम करने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला की फर्जी इंस्टग्राम आईडी बनाकर समाज में बदनाम करने का आरोप।शहर के मसूरिया भील बस्ती में रहने वाली एक महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर दंपती ने उसे समाज में बदनाम कर किया। आईडी पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड कर डाल दिए गए। देवनगर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। फर्जी आईडी अगस्त माह में बनाई गई है।

पुलिस के अनुसार मसूरिया भील बस्ती की एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक दंपती ने मिलकर उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली,फिर उस पर उसके अश्लील फोटो वीडियो डाल दिए। उसके अश्लील फोटो वीडियो समाज के लोगों ने देखा और उलाहना देना शुरू कर दिया,जिससे उसकी काफी बदनामी हो गई।

प्लास्टिक फ्री कैम्पस बनाना हमारा संकल्प-प्रोफेसर शुक्ल

फर्जी आईडी 17 अगस्त को बनाया जाना पता लगा है,जो 7 अक्टूबर तक चलाई गई। इस बीच फोटो वीडियो डाले गए। फिलहाल देवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026