रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी
- हमले और दुर्घटना में छह लोग घायल
- पुरानी अदावत में किया गया हमला
- एक की हालत गंभीर
- दो केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी। जिले के ओसियां चाडी चौराहा के पास में रविवार की रात में आपसी अदावत के चलते एक युवक पर कुछ बदमाशों ने कातिलाना हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बदमाशों ने अपनी एसयूवी को भगाया और बाद में एक ट्रक 407 से जोरदार भिड़ गई। हमले और दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सभी देर रात में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हमले में घायल की हालत थोड़ी गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने गंभीर घायल के पर्चा बयान पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है,जबकि बदमाशों की गाड़ी जिस ट्रक से टकराई उसके चालक ने बदमाशों के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दी है। ओसियां पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। घायलों का पुलिस प्रकरण में जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि फलोदी जिले के मतोड़ा निवासी रावल सिंह और दुर्ग सिंह के बीच में पुरानी अदावत चल रही है। रविवार की देर शाम को रावल सिंह चाडी चौराहा पर ढाबे पर बैठा था। इसकी जानकारी मिलने पर कुछ लोग जिनमें बजरंग सिंह, पुखराज लेगा,देवेंद्र,ओमाराम एवं रमेश आदि वहां बोलेरो कैंपर लेकर पहुंचे। हथियारों से लैस इन लोगों ने रावल सिंह पर हमला किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वहां पहुंच कर रावल सिंह को संभाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया।
बदमाशों के गाड़ी भगाकर ले जाने की जानकारी पर तत्काल पुलिस की तरफ से नाकाबंदी करवाई गई। आरोपी अपनी गाड़ी को लेकर मथानिया से होते हुए थोब की तरफ ले गए। भागते समय कच्चा रास्ता भी पकड़ा। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने मंडोर,करवड़ तक में भी नाकाबंदी करवाई थी,मगर थोब में पहुंचने पर उनकी गाड़ी एक ट्रक टाटा 407 से जा भिड़ीं। इससें उसमें सभी पुखराज लेगा,बजरंग सिंह, ओमाराम,देवेंद्र,रमेश घायल हो गए। पुलिस वहां पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया गया,बाद में देर रात जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया।
नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि रावल सिंह के पर्चा बयान पर हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया है। साथ ही ट्रक चालक मथानिया के गंगादास ने भी आरोपियों के खिलाफ अलग से रिपोर्ट दी है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पुलिस ने वारदात के बाद आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को देखा और बदमाशों की पहचान की। प्रथम दृष्टया यह भी सामने आया कि इनके बीच में पहले काफी घमासान हुआ और एक दूसरे की गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। दोनों गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हुई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

