Doordrishti News Logo

नाकाबंदी स्वीफ्ट कार पकड़ी 43. 250 किलो डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाकाबंदी स्वीफ्ट कार पकड़ी 43. 250 किलो डोडा पोस्त बरामद। शहर के निकट डांगियावास पुलिस थाना क्षेत्र में पीथासनी पुल पर पुलिस ने नाका बंदी कर एक कार को रुकवाया। कार की तलाशी ली गई तब उसमें 43 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने कार में सवार युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पाली जिले के रायपुर थाने में भी मादक पदार्थ तस्करी का प्रकरण दर्ज है।

डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि पीथासनी पुल से होकर एक स्वीफ्ट निकलने की संभावना है, इसमें अवैध रूप से डोडा पोस्त लादा गया है। इस पर थानाधिकारी मयजाब्ते ने पुल पर नाकाबंदी की और स्वीफ्ट कार को रुकवा कर तलाशी ली। कार में तीन प्लास्टिक कट्टे मिले। जिनमें दो पूरे भरे थे और एक आधा खाली था। कट्टों में अवैध डोडा पोस्त मिला। इसका वजन किए जाने पर यह 43 किलो 250 ग्राम निकला।

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में बाबलों का बास फिटकासनी निवासी महेंद्र पुत्र खमाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ रायपुर पाली में भी एक प्रकरण अब तक सामने आया है। अग्रिम पड़ताल जारी है।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026