Doordrishti News Logo

संपत्ति विवाद में दंपत्ती को स्कार्पियो से घसीटा आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा

दंपत्ती का एमडीएम अस्पताल में चल रहा उपचार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संपत्ति विवाद में दंपत्ती को स्कार्पियो से घसीटा आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा।शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के चौखा कच्छावा नगर में एक दंपत्ती को स्कार्पियो से कुचल कर मारने का प्रयास किया गया। दोनों को घायलावस्था में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा है। घायल के भाई की तरफ से हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई है। मामला संपत्ति विवाद को लेकर बताया गया है।

थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि चौखा स्थित कच्छावा नगर में रहने वाले 45 वर्षीय सेठाराम और उसके चचेरे भाई अशोक के बीच में संपत्ति जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को अशोक को सूचना मिली कि सेठाराम प्लॉट पर बिजली कनेक्शन करवा रहा है। इस पर अशोक अपने भाईयों दिनेश,महेश आदि के साथ वहां पहुंचा। जहां पहले इन लोगों के बीच में बोलचाल हुई फिर अशोक ने सेठाराम और उसकी पत्नी छैनादेवी को स्कार्पियो से कुचलने का प्रयास किया और उन्हें 15-20 मीटर तक घसीटकर ले गया।

इसमें सेठाराम और छैना देवी बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।थानाधिकारी पोटलिया ने बताया कि आरोपी अशोक को अभी शांतिभंग में पकड़ा गया है। घायल सेठाराम के भाई ज्ञानचंद माली की तरफ से हत्या प्रयास में रिपोर्ट दी गई है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026