श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर में धूमधाम से मनाई कालभैरव अष्टमी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर में धूमधाम से मनाई कालभैरव अष्टमी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा किला रोड स्थित श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर में मंगशीर माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी पर बुधवार को कालभैरवाष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास व सचिव हरीश ओझा ने बताया कि कालभैरव अष्टमी के शुभ अवसर पर पंडित सत्यनारायण दवे राजवेदिया के आचार्यत्व में पं. प्रफुल दवे,पं.जितेन्द्र राजजोशी,पं. विरेन्द्र राजजोशी,पं.दीक्षित बोहरा, पं.राजेश दवे,पं.ललित दवे,पं. आशीष दवे,पं.नक्षत्र,पं.मुकेश दवे, पं.गौरीशंकर ओझा,पं.अश्विनी दवे सहित लगभग 21 पंडितों के सानिध्य में अभिजीत मुहूर्त में गणपति पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार से श्रीरिक्तेश्वर भैरूनाथ का तेलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भव्य फूल मण्डली से मंदिर को सजाया गया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र दवे ने बताया कि कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी तथा समाज के लोग, श्रद्धालु,भक्तगण उपस्थित थे।
