डेजर्ट वॉरियर्स बीएसएफ मैराथन 21 दिसंबर को जैसलमेर में

  • बीएसएफ के वीर सपूतों के उत्साहवर्धन हेतु होगी दौड़
  • ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डेजर्ट वॉरियर्स बीएसएफ मैराथन 21 दिसंबर को जैसलमेर में। सीमा सुरक्षा बल के वीर सपूतों का हौसला-अफजाई और उनके अदम्य साहस को सलाम करने के उद्देश्य से डेजर्ट वॉरियर्स बीएसएफ मैराथन-2025 का आयोजन 21 दिसंबर को जैसलमेर में किया जाएगा।

सेवानिवृत्त आईआरटीएस अधिकारी एवं सीडब्ल्यूसी के पूर्व प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीक डायनेमिक स्पोर्ट्स एवं सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मैराथन देशभर के धावकों को एक मंच पर लाकर सोनार किला की भव्य पृष्ठभूमि में बीएसएफ के वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं एकजुटता का प्रतीक बनेगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तीन वर्ग होंगे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन,10 किलोमीटर रन तथा 5 किलोमीटर रन। सभी दौड़ें समयबद्ध होंगी और प्रतिभागियों को जैसलमेर की सुनहरी रेत, ऐतिहासिक किलों एवं मरुस्थलीय सौंदर्य के बीच दौड़ने का रोमांचक अनुभव मिलेगा। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बीएसएफ के जवानों की वीरता,समर्पण और देशसेवा की भावना को नमन करने का अवसर है।

प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी को ड्राई-फिट टी-शर्ट,टाइमिंग चिप युक्त बिब,फिनिशर मेडल,दौड़ के बाद नाश्ता,पेशेवर फोटोग्राफी एवं लाइव मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

पुरुष और महिला वर्ग के विजेता होंगे सम्मानित
विभिन्न आयु वर्गों में पुरुष एवं महिला श्रेणी के शीर्ष विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य,एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना तथा बीएसएफ के कर्मवीरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है।

ऑनलाइन पंजीकरण
मैराथन के लिए पंजीकरण 11 दिसंबर 2025 तक खुले रहेंगे, जिन्हें प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट https://www.townscript.com/e/desert-warriors-bsf-marathon-122341 पर ऑनलाइन पूर्ण कर सकते हैं।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025