दिल्ली में ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित,ट्रेनों का संचालन बहाल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिल्ली में ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित,ट्रेनों का संचालन बहाल। दिल्ली मंडल के दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद स्टेशनों के मध्य 22 और 23 नवंबर को लिया जाने वाला प्रस्तावित ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित होने के कारण प्रभावित ट्रेनें रिस्टोर की जा रही हैं।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली मंडल पर साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली स्टेशनों के मध्य रिगर्डरिंग के तकनीकी कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनों का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है जिसके तहत ट्रेन नंबर 12324, बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट 22 नवंबर को अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से संचालित की जाएगी
कैरेज एंड वैगन डिपो में रेलकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस जो 22 नवंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित समय से 60 मिनट रीशेड्यूल रहने की बजाय निर्धारित समय से प्रस्थान करेगी।
इसी तरह ट्रेन 15014,काठगोदाम- जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 22 नंवबर को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के अनुसार ही संचालित होगी तथा ट्रेन नंबर 15624,कामाख्या- जोधपुर एक्सप्रेस जो 22 नवंबर को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के अनुसार ही संचालित होगी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

