जोधपुर: रेग्जीन गोदाम में लगी भीषण आग

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: रेग्जीन गोदाम में लगी भीषण आग। शहर के सिवांची गेट क्षेत्र की एक रेग्जीन के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हादसे में जन हानि की कोई सूचना नहीं है।

सूने मकान से चोर आभूषण कपड़े चुरा ले गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह सिवांची गेट क्षेत्र में एक रेग्जीन के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

आग की घटना घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धुएं का गुबार दूर तक आ रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं तथा हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। आग से अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Related posts: