सूरसागर पुलिस ने मारपीट के टॉप टेन में चयनित आरोपी को पकड़ा

  • आरोपी की खोली हिस्ट्रीशीट
  • पांच महिनों से भागता फिर रहा था

जोधपुर(डीडीन्यूज),सूरसागर पुलिस ने मारपीट के टॉप टेन में चयनित आरोपी को पकड़ा। सूरसागर पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे टॉप-10 में शामिल आरोपी चन्द्रप्रकाश उर्फ मोगली उर्फ चन्दू को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब पांच महीने से पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

गत 3 अप्रैल की रात दस बजे परिवादी किसना अपने घर के बाहर बैठी थी,तभी चन्द्रप्रकाश व उसके साथियों ने बच्चों पर हमला किया। बीच-बचाव करने पर प्रार्थियां पर भी हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मोहल्लेवासियों ने उसे बचाकर एमजीएच जोधपुर में भर्ती कराया। चन्द्रप्रकाश आए दिन मोहल्ले में नशे की हालत में गली-दरवाजों पर बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी करता और रोकने पर गाली-गलौज व मारपीट करता था।

पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल, एडीसीपी रोशन मीणा व एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा के निर्देश पर थाना सीआई हरीश चंद्र सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। फरारी के चलते पुलिस ने आरोपी को टॉप-10 सूची में शामिल कर रखा था। लगातार आपराधिक प्रवृत्ति व स्थानीय थाने में दस प्रकरण दर्ज होने के बाद सूरसागर भुरटिया गली नंबर दस निवासी आरोपी चन्द्रप्रकाश उर्फ मोगली उर्फ चन्दू पुत्र भैराराम के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। पुलिस फिलहाल मारपीट के प्रकरण में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related posts:

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026

मुख्य सचिव ने किया उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण

September 5, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किए मंदिर दर्शन

September 5, 2026