भाजपा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
- प्रबुद्धजन संवाद में बोले अरुण चतुर्वेदी
- भारत में बनेगा,भारत के लिए बनेगा और भारत होगा आत्मनिर्भर
जोधपुर(डीडीन्यूज),भाजपा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से आरम्भ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को लघु उद्योग भारती भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी थे। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,केबिनेट मंत्री केके विश्नोई,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,शहर विधायक अतुल भंसाली,पूर्व सांसद सीआर चौधरी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,जिला सेवा पखवाड़ा के संयोजक प्रतिपाल सिंह वालेचा,कार्यक्रम के संयोजक नरेश सुराणा उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश आतंकवाद की घटनाओं से जूझ रहा था,लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसी घटनाएँ थम गईं। अब भारत आत्मनिर्भर और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति ने भारत की साख बढ़ाई है। पहले पाकिस्तान भारतीय सैनिकों के सिर काटकर ले जाता था और तत्कालीन सरकारें केवल कड़ी कार्रवाई की बात करती थीं,लेकिन अब भारत की सशक्त नीति के चलते पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को 24 घंटे में रिहा करना पड़ा।
अर्थव्यवस्था और जीएसटी सुधार
चतुर्वेदी ने बताया कि 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी,जबकि अब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। जीएसटी सुधारों ने गरीब,अमीर और मध्यम वर्ग सभी को राहत दी है। मेडिकल क्षेत्र पर टैक्स शून्य करने और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर घटाने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है देश में बनेगा,देश के लिए बनेगा और देश खरीदेगा। यही सोच भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रही है।
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा और नई पहचान दी है। आज भारत केवल एक उभरती हुई शक्ति नहीं बल्कि विश्व नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। सेवा पखवाड़ा केवल सेवा का नहीं बल्कि जनजन तक सरकार की नीतियों को पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जोधपुर जैसे शहरों में उद्योग,शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मोदी सरकार की नीतियों की ही देन है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सेवा और सहयोग का कार्य किया है। मास्क,सैनिटाइजर,भोजन और औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा, संगठन और संस्कार का प्रतीक बन चुकी है।
पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में विकास कार्यों की गंगा बह रही है।उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान ने छोटे उद्योगों व व्यापारियों को नई गति दी है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हमें यह संदेश देता है कि राजनीति केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए होनी चाहिए।
केबिनेट मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि आज जब हम विदेश यात्रा करते हैं तो भारतीय पासपोर्ट को देखकर अधिकारी हमें सम्मान और तवज्जो देते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की सफल विदेश नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर है और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। युवाओं के लिए रोजगार,किसानों के लिए योजनाएँ और महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की नीतियाँ भारत की नई पहचान बना रही हैं।
प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया ने किया एवं धन्यवाद देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने किया। संवाद कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन विप्र जोन-1 के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,कैलाश सारस्वत की ओर से अरुण चतुर्वेदी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सीआर चौधरी,सेवा पखवाड़ा संचालक प्रतिपाल सिंह वालेचा, संयोजक नरेश सुराणा,लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि महावीर चौपड़ा, सुरेश विश्नोई,राकेश चौरड़िया, थानाराम चौधरी ने भी स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीए नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,जगत नारायण जोशी,पूनाराम चौधरी, प्रियंका त्यागी,माधवी सोलंकी, घनश्याम वैष्णव सहित सीए उद्यमी, व्यापारी,डाक्टर, शिक्षाविद के प्रतिनिधि मौजूद थे।
इस अवसर पर गौरव जैन,सुनील भाटी,शिवकुमार सोनी,गिररवर सिंह, सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,माधवी सिंह सोलंकी, वरूण धाणदिया,बरखा हंस,राकेश बागरेचा,महेश व्यास,पवन वैष्णव, पुरूषोतम मूंदड़ा,चन्द्रेश लोढ़ा, घनश्याम वैष्णव,कैलाश गौड़, कुलदीप जांगिड,जगदीश धाणदिया, अजय त्रिवेदी,अरविन्द सांखला, चक्रेश मेहता,निखिल टाक, आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर, तरूण भाटी,गीताकंवर राजपुरोहित, पदम सिंह कच्छवाह,मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया,रणजीत सिंह ज्याणी, उमेश पलिया,पूजा सुराणा,अरविन्द पुरोहित,हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया,भैरूदास वैष्णव,सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी,पंकज भाटी,महेन्द्र सिंह शेखावत सहित लघु उद्योग भारती के सदस्य, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारी,विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी,शहर के गणमान्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स,व्यापारी,अधिवक्ता, चिकित्सक सहित बौद्धिक वर्ग के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।