जीएसटी में कटौती को लेकर भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान
जोधपुर(डीडीन्यूज),जीएसटी में कटौती को लेकर भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी में की गई कटौति को लेकर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,केबिनेट मंत्री केके विश्नोई, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली सहित अनेक पदाधिकारियों ने मंगलवार को व्यापारियों से संवाद किया। भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि गोल बिल्डिंग से शुरू होकर गांधी मैदान तक एक जागरूकता यात्रा निकाली,जिसमें व्यापारियों और नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में हाल ही में की गई कटौती के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय और राज्य नेताओं ने व्यापारियों से सीधे संवाद किया और उन्हें नई दरों के अनुसार अपने व्यवसाय में लाभ उठाने की प्रेरणा दी। नेताओं ने कहा कि यह कदम व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने,कर प्रणाली को सरल बनाने और आम जनता को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए उठाया गया है। व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से उनके व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और इससे उपभोक्ताओं को भी सीधे लाभ पहुंचेगा। नेताओं ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की कि वे नई दरों का अधिकतम लाभ उठाएँ और कर प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखें।
इस अभियान में जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन,नरेश सुराणा, माधोसिंह परिहार,मुकेश लोढा, मण्डल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर व्यापारिक हितों, उद्योगों के विकास और उपभोक्ताओं की सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि जीएसटी प्रणाली सरल,पारदर्शी और सभी के लिए लाभकारी हो। व्यापारियों और आमजन को इसका सही लाभ मिले,इसके लिए हम लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026