सरगरा समाज युवा संस्थान लगाएगा रक्तदान शिविर

  • दूसरा विशाल रक्तदान शिविर 15 अक्टूबर को भोरड़ा के सरकारी अस्पताल में लगाया जाएगा
  • अब तक 125 रक्तदाताओं ने कराया पंजीकरण

जोधपुर(डीडीन्यूज),सरगरा समाज युवा संस्थान लगाएगा रक्तदान शिविर। सरगरा समाज युवा संस्थान चौराई पट्टी युवा, भाद्राजून ने पेमाराम भोरड़ा की अध्यक्षता में दूसरे विशाल रक्तदान शिविर की योजना बनाई है। यह शिविर 15 अक्टूबर को भोरड़ा के सरकारी अस्पताल में आयोजित किया जाएगा।

संस्था की बैठक में इस मानवीय पहल को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना है। अब तक 125 रक्तदाताओं ने अपना नाम दर्ज करवाया है और कई भामाशाहों ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने का वादा किया है।

जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में नवरात्र महोत्सव आरंभ

संस्था के सुप्रीमो पप्पू राम लाखड़थूम ने शिविर की रूपरेखा तैयार की। बैठक में कोषाध्यक्ष जसराज घाना,संरक्षक कालू राम बिजली,उपाध्यक्ष गणेश राम भवरानी, भीमाराम खंडप,मदन भोरड़ा,महेंद्र, डूंगर राम,राजेन्द्र नोरवा, रमेश कुमार,दिनेश कुमार,भंवरलाल बांकली,पदमा राम,श्रवण कुमार, जगदीश नोरवा,जेठाराम,मांगी लाल,सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
सांवलराम भवरानी ने बैठक का संचालन किया। इस पहल से सरगरा समाज मानव सेवा की दिशा में एक मिसाल कायम कर रहा है।

Related posts:

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026

भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

February 28, 2026

You missed