Doordrishti News Logo

थानाधिकारी की लापरवाही आई सामने,लाइन हाजिर

सरदारपुरा ड्राई क्लीनर की दुकान में तोड़फोड़ का मामला

जोधपुर(डीडीन्यूज),थानाधिकारी की लापरवाही आई सामने,लाइन हाजिर। शहर के सरदारपुरा सी रोड पर ड्राई क्लीनर की दुकान पर तोडफ़ोड़ के प्रकरण में पुलिस ने कुछ आरोपियों को ही गिरफ्तार किया। मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर सरदारपुरा थानाधिकारी शेषकरण बारहठ को लाइन हाजिर किया गया है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि सरदारपुरा थानाधिकारी बारहठ ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और कहीं संलिप्तता नजर आने पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। गौरतलब है कि सरदारपुरा सी रोड पर ड्राई क्लीनर की दुकान तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किए गए सिंधियों का बास हाल गीता भवन के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी निवासी इकबाल उर्फ इक्कू भा,उदयमंदिर आसन में गायों की फाटक के पास निवासी इकरामुद्दीन खां और नारनाडी में पटवार के पास निवासी लक्ष्मण प्रजापत को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीन-तीन दिन रिमांड पर भेजने के आदेश दिए थे।

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में तेज चल रहे डंपरों को एमवी एक्ट में किया जब्त

इस मामले में पुलिस चौहाबो 4 सेक्टर निवासी मुकेश रंगा,चौहाबो तीसरा पुलिया निवासी दिनेश मकवाना,बलदेव नगर निवासी मोहम्मद जफर उर्फ मुन्ना भाई, बलदेव नगर निवासी इमरान और भरतपुर के जुराडा निवासी आकिब को गिरफ्तार कर चुकी है। दुकान तोड़ने के मामले में इमरान और रज्जाक के अलावा और भी कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026