अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में तेज चल रहे डंपरों को एमवी एक्ट में किया जब्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में तेज चल रहे डंपरों को एमवी एक्ट में किया जब्त। कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में लगे छह डंपरों को आज एमवी एक्ट में जब्त करने की कार्रवाई की। रविवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर नाकाबंदी की।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना,एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन और लूणी थानाधिकारी डॉ.हनुवंतसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग अलग स्थानों पर नाकाबंदी की। जिस पर अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में लगे छह डंपरों को एमवी एक्ट 207 में जब्त किया गया।

भारत गौरव ट्रेन से होंगे चार ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दर्शन

लूणी नदी में लीज पर डंपर चलते है जो तेज गति में होते है जिससे मानव जीवन का भी संकट बना रहता है। इस पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई हेमराज,एएसआई प्रेमराज, हैडकांस्टेबल गणपतलाल एवं कांस्टेबल तेजाराम भी शामिल थे।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026