मुख्य टिकट निरीक्षक जगदीश डीआरएम से सम्मानित

डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग यात्री को लौटाकर दिखाई ईमानदारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),मुख्य टिकट निरीक्षक जगदीश डीआरएम से सम्मानित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) जगदीश दास वैष्णव ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए ट्रेन में यात्री द्वारा भूला हुआ डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लौटाया। उनकी इस उत्कृष्ट सेवाभावना के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी उपस्थित थे।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सीटीआई जगदीश दास वैष्णव ट्रेन संख्या 20484, दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में टिकट चेकिंग ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान आरपीएफ द्वारा उन्हें सूचना मिली कि एसी कोच बी-1 की सीट संख्या 3 पर यात्रा कर रहे जगा राम (36 वर्ष), निवासी मारवाड़ भीनमाल,दादर से भीनमाल के बीच यात्रा कर उतरते समय अपना बैग भूल गए हैं। यात्री ने इसकी जानकारी मोदरान स्टेशन पर आरपीएफ को दी थी।

शिखर सम्मेलन के शिखर पर भारत

सीटीआई वैष्णव ने तत्परता और ईमानदारी दिखाते हुए बैग यात्री को सुरक्षित लौटाया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि वैष्णव जैसे कर्मचारी मंडल के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसे कर्मियों की निष्ठा और ईमानदारी सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा दायक है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026