बाइक सवार जातरू आवारा पशु से टकराया,मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर के निकट मथानिया के पास में रविवार की शाम को बाइक सवार जातरू आवारा पशु से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की पहचान कर पुलिस ने आज सुबह एमडीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
मथानिया थाने के एसआई चंद्र किशोर ने बताया कि माता का थान स्थित अशोक कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय चंपालाल पुत्र हरजीराम भील रामदेवरा दर्शनार्थ गया था। रविवार को वापिस लौट रहा था।
नकबजन 80 हजार की नगदी और सोने की अंगूठी ले गए
रविवार की शाम को मथानिया क्षेत्र में उसकी बाइक सामने आए नंदी से टकरा गयी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की। शव का आज पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

