नकबजन 80 हजार की नगदी और सोने की अंगूठी ले गए
सूने मकान में चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),नकबजन 80 हजार की नगदी और सोने की अंगूठी ले गए।शहर के निकट बड़ा बास मथानिया में एक सूने मकान में चोरी हो गई। मकान से चोर 80 हजार की नगदी के साथ सोने की एक अंगूठी ले गए। परिवार के लोग जोधपुर से बाहर रहते हैं। घर के एक कर्मचारी की तरफ से मथानिया थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने इस बारे में पड़ताल आरंभ की है।
मथनिया थाने के एसआई चंद्र किशोर ने बताया कि मांडियाई कलां ओसियां निवासी अनोपाराम जाट पुत्र लक्ष्मणराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके सेठ ओमप्रकाश जोधपुर से बाहर रहते है। उनका एक घर मथानिया बड़ाबास में आया है। जहां पर ताले टूटने की जानकारी मिली थी।
कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी मंगलवार को जोधपुर आयेंगे
एसआई चंद्र किशोर ने बताया कि घर से 80 हजार की नगदी के साथ सोने की एक अंगूठी चोरी हुई है। मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

