वांटेड को पकड़ने गई पुलिस से अभद्र व्यवहार,आरोपी भागा
मां बेटे के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),वांटेड को पकड़ने गई पुलिस से अभद्र व्यवहार,आरोपी भागा। शहर के सूरसागर स्थित भूरटिया में मारपीट के प्रकरण में वांछित मुल्जिम को पकडऩे गई पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी की मां और भाई ने पुलिस से अभद्र व्यवहार कर आरोपी को भगा दिया। इस पर अब सूरसागर थाने में मां बेटे के खिलाफ राजकार्य में बाधा डाले जाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि भूरटिया निवासी चंद्र प्रकाश के खिलाफ तीन चार माह पहले मारपीट का केस दर्ज हो रखा है। जिसमें उसके भाई राजेश को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को पुलिस को चंद्रप्रकाश के घर पर होने की जानकारी हुई। इस पर हैडकांस्टेबल सेणीदान मयजाब्ते के वहां पहुंचे।
सीआईडी निरीक्षक ने कराया स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ विदेशी अधिनियम में केस
आरोपी चंद्रप्रकाश की मां नीतू और उसके भाई राजेश आदि ने विरोध जताते हुए अवरोध डाला। चंद्र प्रकाश इस बीच मौका पाकर भाग गया। यह लोग पुलिस ने दुर्व्यवहार करने लगे। अब इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

