अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत,करंट से गई किशोरी की जान
जोधपुर(डीडीन्यूज),अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत,करंट से गई किशोरी की जान। शहर के अशोक कॉलोनी माता का थान क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की अत्यधिक शराब सेवन से मौत हो गई। एक किशोरी की करंट लगने से लूणी में मौत हो गई। संबंधित थानों में मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़िए – छह साल से फरार स्थाई वारंटी कुड़ी एरिया में पकड़ा गया
माता का थान पुलिस ने बताया कि अशोक कॉलोनी एक डेयरी के पास में रहने वाले धर्माराम पुत्र ओम प्रकाश ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई 32 वर्षीय अशोक ने ज्यादा शराब का सेवन कर लिया था। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। वह एक प्याउ में अचेचावस्था में मिला था। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
दूसरी तरफ लूणी पुलिस के अनुसार संजय कॉलोनी लूणी की रहने वाली 16 साल की आरती पुत्री गणपत राम को करंट लगने पर परिजन अस्पताल लेकर आए,मगर उसकी बाद में मौत हो गई। लूणी पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा।
विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए