आरोपियों से पिस्टल और दो राउण्ड बरामद,मौका तस्दीक कराई

  • रंजिश में फायरिंग का मामला
  • वारदात में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त
  • अन्य की पहचान के साथ तलाश जारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),आरोपियों से पिस्टल और दो राउण्ड बरामद, मौका तस्दीक कराई।शहर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम के पास में तीन दिन पहले हुई दिनदहाड़े फायरिंग के प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़िए – कार का टायर ब्रस्ट करने पर भी नहीं रुका तस्कर,पुलिस की चेतक को मारी टक्कर घेराबंदी कर पकड़ा

आरोपियों की आज रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया,मगर उससे आरोपियों से मौका तस्दीक करवाई गई। पुलिस उन्हें फायरिंग स्थल पर लाई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त दो बाइक को जब्त किया है। उन्हें संभवत: पुलिस आज जेल भिजवा सकती है। पुलिस आरोपियों को अजमेर से पकड़ कर लाई थी।

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि प्रकरण में दुष्यंत,आकाश एवं मोहित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फायरिंग की घटना कर अजमेर भाग गए थे। पुलिस की टीमें इनकी लगातार लोकेशन लेती रही और आखिरकार रात को दस्तयाब कर यहां लाया गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपी एनसीआर गैंग से जुड़े है। वारदात में किसी अन्य शामिल होने की जांच की जा रही है।थानाधिकारी खोजा ने बताया कि आरोपियों की रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। मगर उससे पहले मौका तस्दीक करवाई गई।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026