नर्सेज ने की बाबा रामदेव जातरूओं की सेवा

जोधपुर(डीडीन्यूज),नर्सेज ने की बाबा रामदेव जातरूओं की सेवा।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने कायलाना चौराहे पर बाबा रामदेव के जातरुओं को प्राथमिक चिकित्सा सेवा के साथ साथ चाय,पानी,नाश्ता उपलब्ध करवाकर सेवा की।

संगठन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि एक दिवसीय इस कैंप का शुभारंभ डॉक्टर मोहन मकवाना अधीक्षक उम्मेद अस्पताल और संगठन के पदाधिकारीयों एवं समाज सेवी मेघराज सिंह के द्वारा बाबा रामदेव की आरती करके किया गया।

सेवा कार्य के दौरान उम्मेद अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक रुकमणी रावल,सरंक्षक पीयूष ज्ञानी सहित संगठन के वरिष्ट पदाधिकारियों ने टीम का उत्साह वर्धन किया,जिसमें टीम द्वारा लगभग 3000 जातरूओं को चिकित्सा सेवा के साथ चाय,पानी नाश्ता उपलब्ध करवा कर उनकी सेवा की गई।

आईडीबीआई बैंक ने एमडीएमएच को दिए 4 डिजिटल साइन बोर्ड

सेवादार में प्रमुख रूप से राजू सिंह राजपुरोहित,सैयद ईमरान,नैना चौधरी,अर्चना अग्रवाल,बसंत रायल, सुनील टाक,नंदलाल,लीला भाटी, नृसिंह परिहार,गजेंद्र शेखावत, गायत्री मेड़तिया,सूर्या चौधरी, घनश्याम राजपुरोहित,लोकेश,वीनू गुप्ता,लोकेन्द्र सिंह खंगारोत,मनोज, पंकज राठौर,संदीप सियाग,यूटीवी नर्सेज के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, घनश्याम मेङतीया,लूम्बा राम,महेंद्र पाल सिंह,मेघराज सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारीयों ने सेवा कार्य किया।समाज सेवक मेघराज सिंह ने नर्सेज टीम का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026