मण्डोर मण्डी में थोक व्यापारियों की हड़ताल जारी,रैली निकाल कर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन

जोधपुर(डीडीन्यूज),मण्डोर मण्डी में थोक व्यापारियों की हड़ताल जारी,रैली निकाल कर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन। शहर में राजमाता विजयाराजे कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज पांचवें दिन जारी रहा। राजस्थान सरकार द्वारा लगाए गए नए 0.5 प्रतिशत मंडी टैक्स के विरोध में 14 अगस्त से शुरू हुई यह हड़ताल अब एक व्यापक आंदोलन का रूप ले रही है।

सोमवार दोपहर में बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। मंडोर मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र परिहार व सचिव धर्मेंद्र भंडारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा मंडी उत्पादों पर लगाया गया 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स का विरोध किया जा रहा है। सरकार ने मंडी या उप मंडी यार्ड में गैर-अधिसूचित कृषि उपज और खाद्य उत्पादों पर मंडी समितियों द्वारा यूजर चार्ज की दर प्रति एक सौ रुपए पर 0.50 पैसे लगाया है जिससे किसानों और छोटे व्यापारियों पर प्रत्यक्ष रूप से अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है।

बगैर नंबर की बाइक सवार युवकों को पकड़ा 20.83 लाख की अफीम बरामद

मेले में आ रहे जातरूओं की सेवा चाकरी भी प्रभाव :-
व्यपारी संघ के अनुसार इन दिनों शहर में बाबा रामदेव के मेले में लगने वाले भण्डारे हो रहे है। भंडारों के लिए आटा दाल और घी तेल की काफी मात्रा में खपत होती है। इसके साथ खुदरा विक्रेताओं की दुकानें पर भी पांच दिन से चल रही हड़ताल का असर पड़ा है।

रैली निकाल प्रशासन को दिया ज्ञापन :-
दोपहर में मंडोर मंडी व्यापार संघ की तरफ से रैली निकाली गई और अतिरिक्त चार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में यह रैली सीधे कलेक्ट्रेट पहुंची और जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया गया। फिलहाल इसका कोई नतीजा दोपहर तक नहीं निकल पाया है। उम्मीद की जा रही है। शाम तक हड़ताल समाप्त हो सकती है और अतिरिक्त चार्ज को वापिस लिया जा सकता है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026