Doordrishti News Logo

तीन आरोपियों को पुलिस अजमेर से पकड़ लाई

-रंजिश में फायरिंग का मामला
-पुलिस टीमें तीन दिन से कर रही थी पीछा

जोधपुर(डीडीन्यूज),तीन आरोपियों को पुलिस अजमेर से पकड़ लाई। शहर के उम्मेद राजकीय स्टेडियम के पास में तीन दिन पहले हुई दिनदहाड़े फायरिंग के प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस की टीमें पीछा करते हुए अजमेर तक पहुंची और वहां से बदमाशों को पकड़ा गया। घटना को लेकर एक पक्ष की तरफ से पहले मामला दर्ज करवाया गया था। फायरिंग की इस घटना को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लिया था और उदयमंदिर थानाधिकारी को 17 सीसी का नोटिस भी जारी किया था।

चौखा हाईवे पर पकड़ा मिनी ट्रक खाद के कट्टों के नीचे मिला 1.59 करोड़ का डोडा पोस्त

उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि प्रकरण में अब दुष्यंत,आकाश एवं मोहित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फायरिंग की घटना कर अजमेर भाग गए थे। पुलिस की टीमें इनकी लगातार लोकेशन लेती रही और आखिरकार रात को दस्तयाब कर यहां लाया गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी एनसीआर गैंग से जुड़े है।

महामंदिर में फायरिंग के आरोपी अब तक पकड़ से दूर :-
13 अगस्त की शाम मानजी का हत्था पावटा क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में अब तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। डॉक्टरों की टीम में पीडि़ता छात्रा की कोहनी का ऑपरेशन कर गोली को निकाला था। छात्रा एसआई की तैयारी कर रही है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026