परिचित के दस्तावेजों का दुरूपयोग कर फर्जी तरीके खुलवाया खाता, 50 हजार का गबन

जोधपुर(डीडीन्यूज),परिचित के दस्तावेजों का दुरूपयोग कर फर्जी तरीके खुलवाया खाता,50 हजार का गबन। निकटवर्ती मथानिया स्थित रामपुरा भाटियान गांव में एक युवक ने अपने दस्तावेज परिचित को दिए। बाद में परिचित ने दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाया और 50 हजार की रकम हड़प कर ली। पीडि़त को पता लगने पर उसने अब मथानिया थाने में रिपोर्ट दी है।

इसे क्लिक कीजिए – खान से 50 लाख का पत्थर चुराने और धमकाने का आरोप

ओसियां के गोपासरिया निवासी अभिषेक पुत्र हुकमाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने अपने एक परिचित लोहावट के आतिक उर्फ कपिल को अपने जरूरी दस्तावेज दिए थे। उसने बाद में दस्तावेजों का दुरूपयोग कर फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाया दिया और गलत ट्रांजेक्शन कर दिए। खाते से 50 हजार का गबन भी कर लिया। घटना 1 जनवरी 25 से 28 फरवरी के बीच की है। उसे इस बारे में बैंक से जानकारी होने पर पता लगा लगा। मथानिया पुलिस ने अब प्रकरण में जांच आरंभ की है।