वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
जोधपुर(डीडीन्यूज),वरिष्ठ पत्रकार राजीव गौड़ आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त।देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) की राजस्थान प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार तथा फर्स्ट इंडिया न्यूज़ (पश्चिमी राजस्थान) के रेजिडेंट एडिटर राजीव गौड़ को मनोनीत किया है। इस नियुक्ति के बाद इंडियन फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट की जोधपुर इकाई के अलावा विभिन्न पत्रकार संगठनों ने राजीव गौड़ को नई जिम्मेदारी की बधाई दी है।
इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश भी जारी कर दिया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन की प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर आप सदा से ही सक्रिय रहें हैं,आपके इन्हीं संगठनात्मक गुणों को देखते हुए संगठन द्वारा आपको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।आपके अनुभवी नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश के पत्रकारों को विशेषकर जोधपुर संभाग में और भी अधिक बल मिलेगा।
कहां है मुरली वाला की थीम पर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
गौरतलब है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों से भी अधिक समय के अनुभव के साथ,राजीव गौड़ ने पत्रकारिता एवं इतिहास में एमए की डिग्री प्राप्त की है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से एलएलबी.की डिग्री प्राप्त की है। कई प्रसिद्ध मीडिया हाउसों के साथ काम किया है। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए राजस्थान सरकार की पत्रकार समस्या समाधान समिति के सदस्य रहते हुए विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए।वर्तमान में मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।