कहां है मुरली वाला की थीम पर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जोधपुर(डीडीन्यूज),कहां है मुरली वाला की थीम पर मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव। नव चेतना केंद्र गायत्री परिवार शाखा कुड़ी, राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा एवं चामुंडा माता मंदिर समिति कुड़ी सेक्टर 4 ई ब्लॉक द्वारा 2 दिवसीय श्री कृष्ण जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध झांकी निर्माता चौहान परिवार द्वारा निर्मित आकर्षक, अद्भुत और दिव्य झांकी रही।
चामुंडा माता मंदिर समिति व्यवस्थापक श्याम सिंह ने बताया कि झांकी का मूर्त रूप ऐसा कि मथुरा वृंदावन की याद ताजा हो जाए।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की कार्यकर्ता एवं ट्रस्टी,राजस्थान प्रदेश माली महासभा की जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक बसंती चौहान ने बताया कि वर्तमान संदर्भ में “कहां है मुरली वाला रे” इस थीम पर इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

इसके अंतर्गत प्रश्नोत्तरी,कृष्ण गीत नृत्य,श्रीकृष्ण भजन,श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लोगों ने थीम के अनुसार भाग लिया और प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर अनेकों उपहार जीते। हमारी भावी पीढ़ी को श्रीकृष्ण के गुणों को वर्तमान संदर्भ में हम कैसे धारण करें,उनकी लीलाओं के पीछे क्या वैज्ञानिक स्वरूप है इसी के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन का उंझा स्टेशन पर दो मिनट ठहराव प्रारंभ

झांकी का शुभारंभ समाज के शिक्षाविद्,उद्योगपति,चिकित्सा क्षेत्र से,पुलिस क्षेत्र,सरकारी सेवा क्षेत्र, समाजसेवा से अनेक गणमान्यों के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर स्वामी भूमानंद ने भी उपस्थिति देकर जन सामान्य को बताया कि कृष्ण सबसे छोटी उम्र के क्रांतिकारी रहे हैं और हमारे अंदर जो बुराई रूपी कंस बैठा है उसका वध करना ही जन्माष्टमी की सार्थकता है। महोत्सव में झांकी के दर्शन दो दिन तक होंगे। प्रथम दिन झांकी के शुभारंभ के बाद मध्य रात्रि को कृष्ण जन्म पर पंचामृत और जलाभिषेक कर महाआरती की गई बाद में कृष्ण जन्म का हजारों लोगों ने दर्शन कर पंचामृत व प्रसाद प्राप्त किया तथा सैकड़ों दीपकों को प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ के माध्यम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जन्माष्टमी के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की संख्या में दर्शन कर झांकी लाभ लिया और भजन,कीर्तन जप इत्यादि के माध्यम से काना के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026