हर्षोल्लास से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस
जोधपुर(डीडीन्यूज),देश,प्रदेश और जिले के साथ सभी संस्थानों में 79वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया।डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर बीएस जोधा ने झंडा रोहण किया इस अवसर पर मेडिकल छात्राओं,रेजिडेंट एवं चिकित्सकों को उत्कर्ष कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
चेस्ट एवं टीवी अस्पताल कमला नेहरू नगर के अधीक्षक डॉक्टर सी आर चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया। इस अवसर पर सभी चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे। केंद्रीय स्वास्थ्य योजना संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर आनंद कुमारी जोशी ने अस्पताल में झंडारोहण किया।
मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉक्टर एमके असेरी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा रोहण किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर जेके रावतानी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। पार्श्वनाथ सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष श्याम भादू के नेतृत्व में झंडारोहण किया जिसमें सभी निवासियों ने भाग लिया।
जीवनदान सेवा संस्थान के दिव्यांग छात्र ने फहराया तिरंगा
श्रीकाशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर 5 वी पुलिया,चौपासनी हाउसिंग में छात्र दिनेश जाखड ध्वजारोहण किया। इस मोके पर जीवन दान सेवा संस्थान अध्यक्ष तरुण प्रजापति एवं जनरल सेक्रेट्री रोहित शर्मा मोजुद थे। गो संरक्षण समिति संस्था के संरक्षक लाडुराम ने आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी
भाजपा प्रधान कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों,मंडल एवं मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया।जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल प्रतीकात्मक आयोजन न रहे,बल्कि जन-जन की भागीदारी से इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाए।उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्राओं जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाया जा सकता है।
स्वतंत्रता दिवस को दिवाली और होली जैसे त्योहारों की तरह मनाना चाहिए,ताकि देशभक्ति हर नागरिक के मन में जागृत हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों पर तिरंगा लगाकर गर्व का अनुभव करें। इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री प्रतिपाल वालेचा, ओमप्रकाश दहिया,गौरव जैन,नरेश सुराणा,शिवकुमार सोनी,घनश्याम वैष्णव,नीलम मूंदड़ा,माधवी सोलंकी,मनीष पुरोहित,कैलाश गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आदर्श नगर में चार वरिष्ठ महिलाओं ने किया ध्वजारोहण
राउमा विद्यालय भूंगरा में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि लख सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथी सुजान सिंह,भोम सिंह,डूंगर राम,उम्मेद सिंह,गौतम दास थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हनुमान सिंह एवं व्याख्याता प्रेम कुमार द्वारा की गई। एनसीसी अधिकारी हेम सिंह भाटी भलासरिया के नेतृत्व में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने परेड और पीटी का प्रदर्शन किया
समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रमों द्वारा सभी के मन में जोश व उल्लास की भावना को जीवंत किया।