Doordrishti News Logo

गैंगवार की आशंका में हवाई फायरिंग,कोई हताहत नहीं

  • शहर में फिर हुई दिन दहाड़े फायरिंग
  • थानाधिकारी को 17 सीसी नोटिस जारी
  • पहले महामंदिर थानाधिकारी को दिया गया नोटिस
  • आपसी रंजिश में डराने की नीयत से चलाई गोली
  • तीन दिन में दूसरी वारदात

जोधपुर(डीडीन्यूज),गैंगवार की आशंका में हवाई फायरिंग,कोई हताहत नहीं।शहर में एक बार फिर फायरिंग हो गई है। इस बार उम्मेद राजकीय स्टेडियम के पास हवाई फायरिंग हुई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस की चौकी भी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते डराने की नीयत से की गई। इसमें जोधपुर की टांटियां और एनसीआर गैंग का नाम सामने आया है।

घटना का एक सीटीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दोनों गैंग के लोग लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद एनसीआर गैंग के बदमाशों ने टांटियां गैंग के बदमाशों पर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

तीन दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
गत 13 अगस्त की शाम मानजी का हत्था पावटा क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में अब तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। इसी बीच स्टेडियम के बाहर भी फायरिंग की घटना हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई और शहर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फायरिंग होने पर एसएचओ का

हर्षोल्लास से मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

नोटिस जारी 
पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश पासवान ने जोधपुर कमिश्नरेट में अब फायरिंग जैसी गंभीर घटनाओं को लेकर थानाधिकारियों पर सख्ती की है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में फायरिंग होगी, उस थानाधिकारी को 17 सीसी का नोटिस मिलेगा। इसको अमली जामा पहनाते हुए उन्होंने महामंदिर व उदयमंदिर थानाधिकारी को नोटिस भी थमा दिए है। महामंदिर थाना क्षेत्र में गत 13 अगस्त को और उदयमंदिर थाना क्षेत्र में आज फायरिंग हुई है। उन्होंने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में फायरिंग जैसी घटनाएं होंगी,वहां संबंधित थाने को 17 सीसी का नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल दो एसएचओ को ऐसे नोटिस दिए जा चुके हैं।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026