BJP

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनायगी भाजपा

जोधपुर(डीडीन्यूज),हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनायगी भाजपा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मोटर मर्चेट में राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश से ओतप्रोत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन को लेकर शहर विधानसभा की कार्यशाला जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देषानुसार सम्पन्न हुई। इस कार्यषाला में शहर विधायक अतुल भंसाली,कार्यक्रम के जिला संयोजक षिवकुमार सोनी,जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,रवि गहलोत,गिरवर सिंह भाटी,जिला मंत्री माधवी सोलंकी,वरूण धाणदिया,राकेश बागरेचा,पवन वैष्णव के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़िए – जोधपुर: अमेरिकी कंपनियों का बॉयकॉट का आह्वान

इस कार्यशाला में शहर विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर मण्डल,खाण्डा फलसा मण्डल,त्रिपोलिया मण्डल एवं रातानाड़ा मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्रगान और तिरंगे को सलामी देकर हुई। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने तिरंगे की महिमा और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर अपने विचार रखे।

शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा,तिरंगे के तीन रंग हमें हमेशा प्रेरणा देते हैं-केसरिया त्याग और साहस का सफेद शांति और सत्य का,और हरा समृद्धि का। जब यह तिरंगा हर घर पर लहराएगा,तो यह संदेश जाएगा कि हर दिल में भारत बसता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस अभियान को केवल औपचारिकता न मानकर भावनात्मक जुड़ाव के साथ आगे बढ़ाएं।

शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे विश्वास,साहस और बलिदान की पहचान है। इसे हर घर पर फहराना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। आज यह देखकर गर्व हो रहा है कि जोधपुर के कार्यकर्ता पूरे मन से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।

कार्यक्रम के जिला संयोजक शिव कुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा आज की युवा पीढ़ी को तिरंगे के अर्थ और उसके संघर्षपूर्ण इतिहास से परिचित कराना हमारा दायित्व है।यह अभियान हमें अवसर देता है कि हम आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभाव जागृत करें और उन्हें एकता का महत्व समझाएं। मंचासीन वक्ताओं ने कहा,तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान है। जब यह हर आंगन में लहराएगा तो यह न केवल हमारे देश के प्रति प्रेम दर्शाएगा बल्कि हमारे बीच भाईचारे को भी मजबूत करेगा।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भावपूर्ण स्मरण
कार्यक्रम में 1947 के विभाजन की पीड़ा और बलिदानों को भी भावपूर्ण ढंग से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें उस त्रासदी से सबक लेकर देश की एकता,अखंडता और सद्भाव की रक्षा करनी है।
कार्यशाला में वक्ताओं ने रातानाडा मण्डल अध्यक्ष हरी सिंह पंवार, शास्त्री नगर मण्डल अध्यक्ष अमित प्रजापत,खाण्डा फलसा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द पुरोहित और त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष पुजा सुराणा को अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को आगामी स्वतंत्रता दिवस तक तिरंगे के प्रचार-प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन और संकल्प
कार्यशाला का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगन भेदी नारों के साथ हुआ। सभी उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि 15 अगस्त तक जोधपुर शहर का हर घर तिरंगे से सजेगा और देश भक्ति का यह रंग पूरे वर्ष कायम रहेगा। इस कार्यषाला में स्थानीय प्रदेश,जिला और मण्डल स्तर के पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता,पार्षद,पार्षद प्रत्याशी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,बूथ समिति और पन्ना प्रमुख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क महामंदिर मंडल व पावटा मण्डल की कार्यशाला सम्पन्न
भाजपा सरदारपूरा विधानसभा के महामंदिर मंडल व पावटा मण्डल की कार्यषाला डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में सरदारपुरा विधान सभा के प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह भाटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कल से हर घर तिरंगा लगने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यशाला में महामन्दिर मण्डल विकास सामरिया पावटा मंडल अध्यक्ष उमेश पलिया,कार्यक्रम के संयोजक दिग्विजय सिंह चौधरी, आनंद परिहार,विनोद दायमा,मनीष गुप्ता,आनंद परिहार,शक्ति सिंह अमरावत,विष्णु प्रकाश,पार्षद जगदीश नायक,पार्षद राजेंद्र टाक, शांति सरगरा,जसवंत भील,विनोद दायमा सहित मण्डल में निवास करने वाले कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026