Rajasthan Government
राजस्थान सरकार कृषक कल्याण के क्षेत्र में कर रही उल्लेखनीय कार्य-केन्द्रीय कृषि मंत्री
  • राज्य सरकार अन्नदाता को बना रही ऊर्जादाता- मुख्यमंत्री भजनलाल
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्लेम भुगतान
  • कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ – किसान देश की आत्मा
  • केन्द्र सरकार लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दे रही एमएसपी
  • डबल इंजन की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ले रही लगातार निर्णय
  • हम कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
  • पीएम फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के 9 लाख 70 हजार से अधिक किसान लाभान्वित, 1426 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का हुआ भुगतान
  • नकली बीज,खाद तथा पेस्टिसाइड के खिलाफ बनेगा नया कानून
जयपुर/जोधपुर(डीडीन्यूज),केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान भारत की आत्मा है। हमारी डबल इंजन की सरकार राजस्थान में किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि का रोड मैप बनाते हुए वैज्ञानिक पद्धति को प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा कृषक हित में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ब्याज मुक्त ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि में वृद्धि, किसानों को दिन में बिजली जैसी सौगातों से किसानों को राहत मिली है।
चौहान सोमवार को झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा क्लेम भुगतान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि झुंझुनूं वीरों की भूमि है तथा देश की सुरक्षा करते हुए यहां के सैंकड़ों जवानों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम के कायराना हमले के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी भारतीय सेनाओं ने आतंकवादियों के आकाओं के अड्डे नष्ट कर दिये और उन्हें खंडहर में परिवर्तित कर दिया।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, परन्तु बाढ़,सूखा,पाले जैसी प्राकृतिक आपदाओं से उनकी फसलें नष्ट हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में फसल खराबा होने पर गांव अथवा व्यक्तिगत किसान को मुआवजा नहीं मिल पाता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक किसान को भी अपनी फसल के मुआवजेकी पूरी राशि सीधे उसके खाते में मिलती है।
नकली बीज,खाद तथा पेस्टिसाइड के खिलाफ बनेगा नया कानून
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली,गौरवशाली,समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री देश में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं,ताकि किसानों की आमदनी बढ़े। यूरिया,डीएपी,खाद, बीज सहित सभी कृषिगत संसाधनों पर केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। फसलों की लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर एमएसपी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नकली बीज,नकली खाद तथा नकली पेस्टिसाइड के खिलाफ नया कानून भी बनाया जाएगा। विकसित कृषि संकल्प अभियान भी चलाया जाएगा,जिसके तहत वैज्ञानिकों द्वारा गांवों में जाकर किसानों को बीज, खाद तथा उर्वरकों संबंधित जानकारी दी जाएगी। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा दूसरों को भी इसके लिएप्रेरित करने की आमजन को शपथ दिलाई।
किसान हमारा गौरव तथा देश की आत्मा-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी देश तभी प्रगति करता है,जब वह आत्मनिर्भर होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि किसान हमारा गौरव तथा देश की आत्मा है तथा हमारी किसान हितैषी सरकार किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पीएम फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक पॉलिसी जारी
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 7 करोड़ 4 लाख फसल बीमा पॉलिसी की जा चुकी हैं,जो गत सरकार के शुरुआती 2 वर्षों से लगभग 4 गुना अधिक हैं। 1 करोड़ 48 लाख किसानों को फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण की दिशा में भूमि अभिलेख को राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल से जोड़ना,मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 लाख से अधिक पशुओं का निःशुल्क बीमा,54 लाख पशुओं को उपचार,सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड से 45 हजार से अधिक गौपालकों कोे ऋण,75 लाख से अधिक किसानों को 42 हजार 131 करोड़ रुपये के अल्पकालिक ब्याज मुक्त फसली ऋण,9 हजार 205 पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना जैसे निर्णयलिए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को दिन में बिजली देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है,जिससे अन्नदाता किसान ऊर्जादाता भी बन सकेगा।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषक हित में हो रहे उल्लेखनीय कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए यमुना जल समझौता किया तथा इसका धरातलीय सर्वे भी प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय किसानों के लिए न कोई नीति थी और न ही नीयत लेकिन आज किसान कल्याण की योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में पहुंचती है।
प्रधानमंत्री ने हाल ही में किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 20 हजार 500 करोड़ से अधिक की राशि देशभर के 9 करोड़ 70 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की,साथ ही प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना के तहत कृषक कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एमएसपी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ ही वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया से कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है।
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही एमएसपी में निरंतर वृद्धि की जा रही है। साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3 हजार की राशि की वृद्धि कर इसे 9 हजार कर दिया है। कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने किसान हित में बड़े निर्णय किए हैं। शेखावाटी में यमुना का पानी लाने पर तेजी से काम किया जा रहा है।
इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री चौहान तथा मुख्यमंत्री  शर्मा ने बटन दबाकर रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चैक भी वितरित किए। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के तहत देशभर में 34 लाख 48 हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया। इसमें प्रदेश के 9 लाख 70 हजार से अधिक किसान भी शामिल हैं,जिन्हें 1426 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का भुगतान किया गया।
जोधपुर में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
किसानों के लिए वरदान साबित : संभागीय आयुक्त:-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जोधपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें अध्यक्षता संभागीय आयुक्त जोधपुर ने की। कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,कृषि संयुक्त निदेशक सत्यनारायण गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद थे।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हुई है,जिसने प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है और उन्हें पुनः खेती में जुटने का आत्मविश्वास दिया है।

विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026