जोधपुर: पानी भरते युवती कुएं में गिरी,मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पानी भरते युवती कुएं में गिरी,मौत।शहर के निकटवर्ती खारडा गांव में एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह कुएं पर पानी भर रही थी और पैर फिलसने से अंदर गिर गई। इस बारे में उसके पिता की तरफ से एयरपोर्ट थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।
जोधपुर: ईएसआई अस्पताल के आवासीय क्वार्टर और सूने मकान में चोरी
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि खारडा निवासी धनराज पुत्र किशन राम नायक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री प्रियंका कुएं पर पानी भरने गई थी। वह रस्सी से पानी खींच रही थी तब वह उसमें गिर गई। उसे पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल लाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

