नए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने किया पदभार ग्रहण

डीसीपी पूर्व व डीसीपी पश्चिम ने भी किया पदभार ग्रहण

जोधपुर(डीडीन्यूज),शहर में बुधवार को पुलिस महकमे के नए बड़े अधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण किया। कमिश्नरेट के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल व पूर्व डीसीपी अमित जैन ने भी बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इन सभी अधिकारियों को उनके कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

नए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश का कार्यभार ग्रहण के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा अपराध नियंत्रण के लिए सबसे जरूरी है कि पुलिस का इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो। राजस्थान पुलिस के पास बुनियादी कई संसाधन मौजूद हैं,फिर भी तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए और तत्परता लाने की जरूरत है।

संगीता सोलंकी को बिहार विधासभा चुनाव में छपरा सीट लिए संगठन गतिविधि की जिम्मेदारी

उन्होंने बीकानेर की तर्ज पर साइबर रिस्पांस टीम बना कर जोधपुर कमिश्नरेट में साइबर अपराधों से निपटा जाएगा। पुलिस के पास नए सॉफ्टवेयर और संसाधन होंगे,ताकि साइबर क्राइम जैसी आधुनिक चुनौतियों का मुकाबला किया जा सके। उन्होंने कहा पुलिस का काम है आमजन में विश्वास बनाना और अपराधियों के मन में डर कायम रखना।

डीसीपी पश्चिम बंसल ने संभाला पदभार
कमिश्ररेट के जिला पश्चिम के डीसीपी विनीत कुमार बंसल ने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिले में शांति, समरसता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाया जाएगा। वे आज पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए थे। डीसीपी बंसल ने आगामी कानून व्यवस्था, जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण से जुड़ी प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और समयबद्ध समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। पदभार ग्रहण से पूर्व उन्हें जिला पश्चिम डीसीपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026