सूने मकान से विदेशी मुद्रा सहित आभूषण चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),सूने मकान से विदेशी मुद्रा सहित आभूषण चोरी।शहर के माता का थान स्थित अशोक कॉलोनी में एक सूने मकान में रात के समय में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के ताले तोड़कर विदेशी मुद्रा,तीस हजार की नगदी और ज्वैलरी चोरी कर गए। पीडि़त ने इस बारे में माता का थान पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।
एम्स अस्पताल मेें बच्चे के इलाज के लिए आए परिजन ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़
पुलिस ने बताया कि मूलत: शेरगढ़ के खिरजाआसा हाल अशोक कॉलोनी करणी वाटिका के पास रहने वाले पदम सिंह पुत्र उदय सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका घर दो दिन पहले सूना था। रात को अज्ञात चोर ताले तोडक़र अंदर घुसे और अलमारी बक्सों से अमेरिकन-न्यूजीलैंड डॉलर जो तकरीबन 1.45 लाख की कीमत,30 हजार की नगदी,सोने की दो अंगुठियां,एक चेन,कान की बालियांं,चांदी की छह पायल जोड़ी, दो जोड़ी चांदी के बर्तन,आठ चांदी के सिक्के आदि चोरी कर गए। माता का थान पुलिस ने मौका निरीक्षण कर अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।