एम्स अस्पताल मेें बच्चे के इलाज के लिए आए परिजन ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़

  • आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
  • किया गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),एम्स अस्पताल मेें बच्चे के इलाज के लिए आए परिजन ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़।शहर के एम्स चिकित्सालय में कार्यरत जूनियर रेजीडेंट के साथ हाथपाई और मारपीट किए जाने का प्रकरण सामने आया है। आरोपी डॉक्टर से उलझा और मारपीट करने के साथ जूनियर रेजीडेंट को थप्पड़ जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरीज के परिजन को शांतिभंग में गिरफ्तार किए जाने के साथ उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का प्रकरण दर्ज किया है।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि नागौर जिले के कुचेरा स्थित करमसोत का रहने वाला धनराज पुत्र चंपालाल अपने बच्चे के इलाज के लिए एम्स चिकित्सालय आया था। 16 जुलाई की रात में वह एक्सरे की लाइन में खड़ा था और काफी देर तक नंबर नहीं आने पर वह बीच में घुसने का प्रयास करने लगा था,साथ ही वहां ड्यूटी पर कार्यरत जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर निखिल से उलझने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया।

काचीगुडा-भगत की कोठी प्रतिदिन ट्रेन का संचालन

जूनियर रेजीडेंट का आरोप है कि मरीज के परिजन ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। थानाधिकरी दवे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर निखिल ने राजकार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दी है। आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच एएसआइ धन्नाराम की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

दो नाबालिग निरूद्ध सुधार गृह भिजवाया,एक आरोपी गिरफ्तार

February 17, 2026

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

February 17, 2026

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

February 17, 2026

शेयर बाजार में इंवेस्टमेंट के नाम पर 34 लाख का फ्रॉड,केस दर्ज

February 17, 2026

एम्स सिक्योरिटी गार्ड में लगे कार्मिक के खाते से रूपए पार

February 17, 2026

मादक पदार्थों के साथ युवक को पकड़ा

February 17, 2026

शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

February 17, 2026

मेडिकल बोर्ड से जवाब के बाद पुलिस ने देर रात दर्ज किया कंपाउंडर के खिलाफ केस

February 17, 2026

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

February 16, 2026