Train

काचीगुडा-भगत की कोठी प्रतिदिन ट्रेन का संचालन

जोधपुर(डीडीन्यूज),काचीगुडा-भगत की कोठी प्रतिदिन ट्रेन का संचालन। रेलवे द्वारा यात्री सुविधा के लिए काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा प्रतिदिन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन की उद्घाटन गाडी संख्या 07615/ 07616, काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)- काचीगुडा स्पेशल ट्रेन काचीगुडा से शनिवार 19 जुलाई को एवं भगत की कोठी से सोमवार 21जुलाई को संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 07615, काचीगुडा-भगत की कोठी (जोधपुर)उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई शनिवार को काचीगुडा से 17.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 11.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07616,भगत की कोठी (जोधपुर)- काचीगुडा उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई सोमवार को भगत की कोठी से 22.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 15.40 बजे काचीगुडा पहुॅचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में निज़ामाबाद,नांदेड, पूर्ना,हिंगोली,वाशिम,अकोला, मलकापुर,खण्डवा,ईटारसी, नर्मदापुरम,रानी कमलापति,संत हिरदाराम नगर,सैहोर,मक्षी,उज्जैन (वाया भतेहाबाद चन्द्रावतीगंज), रतलाम,जावरा,मंदसौर,नीमच, चित्तौडगढ,भीलवाडा,बिजयनगर, नसीराबाद,अजमेर,ब्यावर,सोजत रोड,मारवाड व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 1 सैकण्ड एसी, 1 थर्ड एसी,4 द्वितीय शयनयान,4 साधारण श्रेणी,1 गार्ड डिब्बा व 1 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। यह ट्रेन नियमित गाडी संख्या17605/17606,काचीगुडा- भगत की कोठी(जोधपुर)-काचीगुडा प्रतिदिन रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।

अंगदान महादान पर उम्मेद अस्पताल में कार्यशाला आयोजित

गाडी संख्या 17605, काचीगुडा- भगत की कोठी (जोधपुर) प्रतिदिन रेलसेवा 20 जुलाई से काचीगुडा से प्रतिदिन 23.50 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 20.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 17606,भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुडा प्रतिदिन ट्रेन 22 जुलाई से भगत की कोठी से प्रतिदिन 22.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 15.40 बजे काचीगुडा पहुॅचेगी।यह ट्रेन मार्ग में निज़ामाबाद,नांदेड,पूर्ना,हिंगोली, वाशिम,अकोला,मलकापुर,खण्डवा, ईटारसी,नर्मदापुरम,रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर,सैहोर,मक्षी, उज्जैन(वाया भतेहाबाद चन्द्रावतीगंज),रतलाम,जावरा, मंदसौर,नीमच,चित्तौडगढ,भीलवाडा, बिजयनगर,नसीराबाद,अजमेर, ब्यावर,सोजत रोड,मारवाड व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नियमित ट्रेन में 2 सैकण्ड एसी, 7 थर्ड एसी,7 द्वितीय शयनयान,4 साधारण श्रेणी व 2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026