खजूर के एक पेड़ से 150 किलो पैदावार

काजरी में खजूर की बम्पर पैदावार

जोधपुर(डीडीन्यूज),खजूर के एक पेड़ से 150 किलो पैदावार। केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी)में इस साल खजूर की बम्पर पैदावार हुई है। मानसून से पहले ही खजूर की एडीपी-1 किस्म के फल आने से इनकी तुड़वाई भी आरम्भ हो गई है।

काजरी ने आनन्द कृषि विश्वविद्यालय गुजरात से 2015 में खजूर की एडीपी-1 किस्म के 150 पौधे लाकर संस्थान में शोध आरम्भ किया। ये पौधे टीश्यू कल्चर तकनीक से तैयार किए गए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ धीरज सिंह ने बताया कि शोध के परिणाम बहुत ही सफल सकारात्मक एवं उत्साह वर्धक मिले। उन्होंने बताया कि इसका उत्पादन बढते क्रम में मिल रहा है। इस किस्म के फल का रंग लाल होता है तथा उसमें भरपूर मिठास होती है। खजूर के पौधे से 30 वर्ष तक उपज ली जा सकती है। एक पेड़ पर सात से दस तक गुच्छे लगे हैं,प्रति पेड़ 60 से 180 किलो की उपज हो रही है।

खजूर में पुष्पण होने पर नर के पौधों से पराग लेकर मादा पौधों के फूलों में हाथों द्वारा परागण क्रिया करना जरूरी है।यह प्रक्रिया हर वर्ष करनी होती है।एक हैक्टर में लगभग 7 नर के पौधें होने चाहिए। शुष्क एवं अर्धशुष्क जलवायु व 7 से 8.5 पीएच वाली मृदा में इसकी खेती की जा सकती है। खजूर के पांव पानी में और सिर धूप में रहता है,यानि पानी के साथ साथ इसको तेज गर्मी भी चाहिए।

भगत की कोठी-दानापुर ट्रेन की संचालन अवधि 13 ट्रिप और बढ़ाई

काजरी के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुमन्त व्यास ने बताया कि शुष्क क्षेत्रों के लिए खजूर की यह किस्म सफल साबित हुई है। खजूर की बागवानी पश्चिमी राजस्थान के लिए उपयुक्त है यहां की जलवायु परिस्थितियां इसकी व्यावसायिक खेती के लिए बहुत उपयुक्त है। काजरी ने पिंड अवस्था को प्राप्त करने के लिए आंशिक सुखाने और पैकिंग के लिए भी तकनीक विकसित की है।एडीपी-1की किस्म थार में सफल एवं अधिक उपज देने वाली साबित हुई है। खुशी की बात है कि किसानों एवं वैज्ञानिकों के आपसी समन्वय से राजस्थान में फलोउद्यानिकी का क्षेत्र बढ रहा है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026