भगत की कोठी-दानापुर ट्रेन की संचालन अवधि 13 ट्रिप और बढ़ाई

  • यात्रियों को मिलेगी सुविधा
  • ट्रेन की वापसी में भरतपुर स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान समय में किया परिवर्तन

जोधपुर(डीडीन्यूज),भगत की कोठी-दानापुर ट्रेन की संचालन अवधि 13 ट्रिप और बढ़ाई। रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन आवागमन में अब 13 ट्रिप और करेगी।

जोधपुर मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा के अनुसार यात्री सुविधा को देखते हुए ट्रेन 04713/ 04714,भगत की कोठी(जोधपुर)- दानापुर-भगत की कोठी(जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि में भगत की कोठी से 2 जुलाई से 24 सितंबर(13 ट्रिप) एवं दानापुर से 3 जुलाई से 25 सितंबर तक(13 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04813, भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल भगत की कोठी से 2 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को सायं 5.20 बजे रवाना होकर गुरुवार सायं 5.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी तरह,वापसी में ट्रेन 04814,दानापुर-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल दानापुर से 3 जुलाई से 25 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को सायं 6.45 बजे रवाना होकर शनिवार रात 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि ट्रेन 04814, दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल उपरोक्त अवधि में भरतपुर स्टेशन पर दोपहर 3.05 बजे आगमन व 3.07 बजे पर प्रस्थान की जगह 2.40 बजे आगमन और 2.42 बजे प्रस्थान करेगी।

जोधपुर: रक्षा प्रयोगशाला में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन आवागमन में गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा,जयपुर, गांधीनगर जयपुर,दौसा,बांदीकुई, भरतपुर,ईदगाह,टूंडला,इटावा, गोविंदपुरी,फतेहपुर,प्रयागराज,मिर्जापुर,पं.दीनदयाल उपाध्याय,बक्सर व आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026