अन्त्योदय संबल पखवाड़ा हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक-मुख्यमंत्री

  • पं.दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा
  • अन्त्योदय का संकल्प राज्य सरकार का मूल मंत्र
  • गांव-गरीब के उत्थान का माध्यम बन रहा ‘अन्त्योदय संबल पखवाड़ा’
  • मुख्यमंत्री ने दईजर में किया शिविर का अवलोकन लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र

जोधपुर(डीडीन्यूज),अन्त्योदय संबल पखवाड़ा हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक-मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित अन्त्योदय का संकल्प हमारी सरकार का मूल मंत्र है। इसी संकल्प की दिशा में हमारी सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक केन्द्र व राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। यह पहल हमारी सरकार की गांव व गरीब के प्रति संवेदनशीलता एवं उनके उत्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को जोधपुर के दईजर में पं.दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जोधपुर की इस ऐतिहासिक भूमि पर 1978 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने गरीब को गणेश मानकर अन्त्योदय का उद्घोष किया था। हमारी सरकार भी अन्त्योदय के उस महान दर्शन को धरातल पर मूर्त रूप दे रही है।

गांव की समस्याओं का हो रहा समाधान,वंचित वर्ग को मिल रहा संबल
शर्मा ने कहा कि अन्त्योदय संबल पखवाड़ा गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव का जरिया बन रहा है। इसके अन्तर्गत शिविरों के माध्यम से गांवों में भूमि के सीमांकन,नामांतरण,सहमति विभाजन और रास्तों के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। गरीबी मुक्त गांव के लिए बीपीएल परिवारों का सर्वे,किसानों को सशक्त करने के लिए मृदा नमूनों का संग्रहण और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जा रहा है। पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए मंगला पशु बीमा,पशुओं की जांच,इलाज और टीकाकरण का विशेष प्रबंध किया जा रहा है।

शिविरों से आमजन के चेहरों पर लौट रही मुस्कान
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 जून से प्रदेशभर में संचालित इन शिविरों में बड़ला बासनी गांव में पिछले पांच वर्षों से लंबित विवादित भूमि प्रकरण का शांतिपूर्ण समाधान हुआ है। पंचायत समिति लूणी के सर गांव में 70 वर्षीय मोहन कंवर,बावड़ी के जोइंतरा गांव में 82 वर्षीय नेत्रहीन फरसाराम,ओसियां के बारा खुर्द गांव में 90 वर्षीय चुतराराम एवं भोपालगढ़ के अरटिया कलां गांव में विधवा कमला सहित विभिन्न लोगों को पेंशन का लाभ प्रदान किया गया है। हमारी सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी अन्त्योदय संबल पखवाड़े में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में भागीदार बनें।

मुख्यमंत्री ने शिविर का किया अवलोकन,लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजन को ह्वील चेयर व मोटराइज्ड ट्राई साइकिल और अन्तर्जातीय विवाह योजना व सुखद दाम्पत्य जीवन योजना के लाभार्थियों को चैक प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेत सिंह निवासी रामनगर,बाडिया पुरोहितान एवं समस्त ग्रामवासियों को नए रास्ते एवं दईजर की ममता को प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, नारायणराम हुडा को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व धापू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण-पत्र देकर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पौधरोपण भी किया।

बाड़मेर-गडरारोड-बाड़मेर ट्रेन अब 31 दिसंबर तक चलेगी

कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लूणी क्षेत्र के विकास के लिए बजट में विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन से प्रदेश में गरीब,किसान,युवा व महिला शक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा हैं। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई,विधायक बाबू सिंह राठौड़,भैराराम सियोल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026