बाड़मेर-गडरारोड-बाड़मेर ट्रेन अब 31 दिसंबर तक चलेगी
यात्री सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन के बढ़ाए 184 फेरे
जोधपुर(डीडीन्यूज),बाड़मेर-गडरारोड-बाड़मेर ट्रेन अब 31 दिसंबर तक चलेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर से मुनाबाव स्टेशनों के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि एक बार और बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक बाड़मेर-मुनाबाव-मुनाबाव स्टेशनों के बीच 184 ट्रिप और करेगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा को देखते हुए ट्रेन 04879/ 04880,बाड़मेर-मुनाबाव-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक 184 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। इससे पहले ट्रेन के 181 ट्रिप बढ़ाए गए थे।
मंडोर मालाणी व मथुरा सुपरफास्ट में अब इलेक्ट्रिक इंजन
इन स्टेशनों पर है ठहराव
ट्रेन आवागमन में जसाई,भाचभर रामसर,गगरिया,गडरा रोड,लीलमा व जैसिंदर स्टेशनों पर ठहराव करती है। उपरोक्त ट्रेन के संचालन समय व ठहराव पूर्ववत रहेंगे।
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

