जोधपुर: बारिश के बीच पुलिया पार कर रही कार तेज बहाव में बही व्यवसायी और समधी दंपती की मौत

  • एक को ग्रामीणों ने बचाया

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: बारिश के बीच पुलिया पार कर रही कार तेज बहाव में बही व्यवसायी और समधी दंपती की मौत। करवड़ थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान दईजर के पास सडक़ पर बनी रपट में बह रहे पानी में उतरी कार बहती चली गई। इस हादसे में एक व्यवसायी और समधी दंपती की मौत हो गई,जबकि एक अन्य महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया।

पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर सूरसागर रोड पर स्थित डऊकिया हॉस्पिटल के पीछे शांतिनाथ नगर निवासी हरिप्रकाश भंडारी(माहेश्वरी) बेटे के दादा ससुर संपत लाहोटी व दादी सास उर्मिला देवी लाहोटी तथा सूरज मानधना के साथ दईजर क्षेत्र स्थित राधा रानी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। लाहोटी दंपती अपने दोहिते के जन्मदिन पर सूरत से जोधपुर आए हुए थे।

दईजर क्षेत्र में ओटीसी के निकट आटिया नाला पुलिया की रपट पर पानी बह रहा था। इसी रपट को पार करते हुए संभवतया सडक़ का अनुमान नहीं लगा और कार पुलिया से नीचे गड्ढे में उतर गई जहां तकरीबन पांच फीट से ज्यादा पानी तेज बहाव से बह रहा था। इस हादसे में प्लाइवुड कारोबारी हरी प्रकाश भंडारी (58) और रिश्तेदार महिला उर्मिलादेवी लाहोटी (72) की मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला सूरज मानधना (70) को बचा लिया, जबकि कार में सवार संपत लाहोटी तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर एसडी आरएफ और गोताखोर मालवीय बंधुओं की टीमें भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। प्रारंभ में बारिश के कारण नाले में तेज बहाव होने से बचाव कार्य में कठिनाई आई। बाद में शाम को संपत लाहोटी का शव भी मिल गया। जिस जगह पर हादसा हुआ वो सडक़ जोधपुर से ओसियां की तरफ जाती है। यहीं पर दईजर के समीप आटिया नाला है। हादसे के बाद यहां पानी जमा हो गया था। इससे संभवतया कार चालक पुलिया और सडक़ का अंदाजा नहीं लगा पाया। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

26 को पोकरण नही रुकेगी जैसलमेर-लालगढ़ एक्स.ट्रेन

योग दिवस के कार्यक्रम में भी हुए थे शामिल
एमजीएच मोर्चरी के बाहर एकत्रित हुए माहेश्वरी समाज के लोगों से पता चला कि हरिप्रकाश भंडारी शनिवार सुबह सिवांची गेट स्थित महेश स्कूल परिसर में महेश शिक्षण संस्थान के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद वे वापस घर पहुंचे और रिश्तेदारों के साथ एकादशी पर दईजर क्षेत्र में गोशाला और राधा-रानी मंदिर दर्शन करने निकले थे। भंडारी का जालोरी गेट पर प्लाईवुड का कारोबार है।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026