Doordrishti News Logo

जोधपुर: बाइक सवार को लगा आवारा पशु का सींग, अस्पताल में मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: बाइक सवार को लगा आवारा पशु का सींग,अस्पताल में मौत। शहर के बड़ली गांव के पास में बाइक सवार दो युवक आवारा पशु के अचानक सामने आने पर अनियंत्रित होकर गिर गए। तब पीछे बैठे युवक को आवारा पशु का सींग लग गया। जिस पर वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी अस्पातल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

दो बीमा कंपनियों पर हर्जाना

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि आसोप के रामपुरा गांव के रहने वाले रामकिशोर पुत्र रामलाल जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने चचेरे भाई 27 वर्षीय महेंद्र पुत्र जगराम जाट के साथ बाइक पर बड़ली गांव से निकल रहा था। तब अचानक एक आवारा पशु आ गया और वे दोनों गिर गए। इस बीच आवारा पशु का सींग बाइक पर पीछे बैठे महेंद्र को लग गया और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026