Doordrishti News Logo

जोधपुर: सूने मकान व नगर निगम कार्यालय से सामान चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज)जोधपुर: सूने मकान व नगर निगम कार्यालय से सामान चोरी। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 9 में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से नगदी जेवरात आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में मकान मालिक की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। दूसरी तरफ नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 53 के सब कार्यालय से सामान चोरी हो गया। पुलिस दोनों मामलों में अब जांच कर रही है।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि 9 सी 25 निवासी सतपाल सिंह पुत्र करणसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 27 मई की रात को अपने घर आया था। तब वहां पर ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान अस्त व्यस्त है।

अज्ञात चोर बक्सों एवं अलमारी से सोने की रखड़ी,शीश फूल सेट,दो अंगुठियां,कान की दो बालियां,सोने का लॉकेट एवं चांदी की दो पायजेब जोड़ी के साथ बिछूडिया चोरी कर ले गए। वह अपने किसी कार्यवश बाहर चला गया और अब रिपोर्ट दी है। फिलहाल कुड़ी पुलिस मामले में जंाच कर रही है।

व्यक्ति विशेष के नाम से घोषित तीन नए राजस्व ग्राम की सृजन अधिसूचना निरस्त

दूसरी तरफ वार्ड संख्या 53 नगर निगम दक्षिण के प्रभारी प्रवेश चौहान पुत्र विनोद चौहान ने सरदारपुरा पुलिस को बताया कि उसका एक कार्यालय गांधी मैदान सरदारपुरा में वार्ड संख्या 53 में है। जहां से 2 जून को अज्ञात चोर सामान चुराकर ले गए। सरदारपुरा पुलिस अब जांच कर रही है।

Related posts: