Doordrishti News Logo

कैफे में दोस्तों के संग बैठे युवक से मारपीट,जान की दी धमकी

  • महिला मित्र से भी की मारपीट

जोधपुर(डीडीन्यूज),कैफे में दोस्तों के संग बैठे युवक से मारपीट,जान की दी धमकी। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में आए एक रेस्टोरेंट कैफे में युवक और उसकी महिला मित्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और जान की धमकी दी। पीडि़त युवक ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम ए रोड पर रहने वाले एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह राजीव गांधी नगर स्थित स्काई कैफे पर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था,साथ में उसकी एक महिला मित्र भी थी। तब राजेंद्र चौधरी नाम का उसका एक परिचित व्यक्ति आया और मारपीट करने लगा।

यूएसडीटी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी

जब मारपीट का कारण पूछा तो बोला कि वह जहां भी उसे नजर आएगा मारपीट करेगा। उसके हाथ में लोहे के क्लीप पहने हुए थे,उसके साथ में कुछ और लोग भी थे। जाते हुए राजेंद्र चौधरी ने जान की धमकीं दी। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस अब प्रकरण में तफ्तीश कर रही है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026