Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की सूरसागर पुलिस ने नौकरी के नाम पर 22 लाख की ठगी करने वाले एक शातिर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाइ है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय चार पांच लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर यह ठगी की गई थी। मामला गत 9 फरवरी को दर्ज हुआ था। एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि 9 फरवरी को तरूण शर्मा ने एक रिपोर्ट दी थी।

इसमें बताया कि अविनाश उर्फ दिनेश चौधरी, सुधीर कुमार, सनी आदि ने पिछले दिनों उसे व उसके दोस्तों को नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रूपए ले लिए थे। मगर ना तो नौकरी मिली और ना ही दी गई रकम लौटाई। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सूूरसागर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, एसआई नरेश शर्मा, कांस्टेबल सुरेश, राजेंद्र एवं राहुल की टीम का गठन किया गया।

आरोपी अविनाश उर्फ दिनेश चौधरी के दिल्ली में होने का पता लगा। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे पकड़ कर लाई। आरोपी जगह बदल-बदल कर रहता है और नाम भी चेंज करता रहता है। पुलिस ने अब आरोपी नई दिल्ली के जाफराबाद स्थित मोजपुर में विजय पार्क निवासी अविनाश उर्फ दिनेश चौधरी पुत्र चमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी मोबाइल सिमों का उपयोग

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी और उसके साथी मोबाइल में फर्जी सिमों का उपयोग करते हैं और लोगों को फांसने के बाद रकम ऐंठते है। कई और भी ठगी के प्रकरण सामने आ सकते हैं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026