श्रमिकों ने समझा सुरक्षा,स्वस्थ्य और स्वच्छता का महत्व

  • श्रमिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(डीडीन्यूज),श्रमिकों ने समझा सुरक्षा,स्वस्थ्य और स्वच्छता का महत्व। शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत वर्षा जल निकासी ड्रेनेज परियोजना आरटीओ नाला निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता लक्ष्मण पंवार के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा किया गया। सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण नें श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधित सावधानी व सुरक्षा उपायों के साथ कार्य करने की जानकारी देते हुए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग तथा बचाव के विशेष उपाय के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में विजएआई रोबोटिक्स की पहल

स्वच्छता पर चर्चा करते हुए बताया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हुए छोटे-छोटे उपाय कर कई बीमारियों से होने वाले शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। चर्चा के दौरान श्रमिकों को गर्मी से बचाव के उपाय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अन्त में सरकार द्वारा चलायी जा रही श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। श्रमिक कार्ड के महत्व के बारे में समझाया। संवेदक फर्म एसएमसीसी से एसओटी अशोक गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026